कुकडु के प्रज्ञा केंद्र संचालकों में खुशी की लहर

सरायकेला/झारखंड
सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड सभागार में आज एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें कुकडु पंचायत के नामित प्रज्ञा संचालक राजीव कालिंदी एवम कुकडु बैंक ऑफ इंडिया के साखा प्रबंधक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया एवम बैंकिंग ट्रांसक्शन में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजीव कालिंदी को प्रस्सति पत्र से सम्मानित किया गया। कुकडु के सीएससी ब्लॉक् मैनेजर अरुण कुमार माहतो ने कहा कि कुकडु प्रखंड के कुकडु पंचायत के नामित प्रज्ञा संचालक राजीव कालिंदी द्वारा सभी कार्यो को ससमय पूरा करने के साथ साथ बैंकिंग सेवा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसे आज प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पंचायत सचिव धरनी प्रामाणिक, कुकडु बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर, सीएससी के प्रखंड कॉर्डिनेटर अरुण कुमार माहतो , जीसेलपीएस में कार्यकर्ता देवनारायण मांगती एवम प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे।
