कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत अखंड महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

सरायकेला/झारखंड

सरायकेला जिला के तिरुलडीह में आज भव्य कलश यात्रा निकाला गया। व्रतियों ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर तिरुलडीह हरिमंदिर पूजन स्थल के लिए रवाना हुए। तिरुलडीह स्वर्णरेखा नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश संकल्प कर जल भरा गया एवम संस्कृतं के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। वही तिरुलडीह मुंडा टोला स्थित हरिमंदिर प्रांगण में पूजा पाठ के साथ कलश स्थापना किया गया।पंडित वशिष्ठ नारायण पांडेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्तम दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ प्रवचन सह व्यख्यान का आयोजन किया गया है जिसमे आज कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान को शुभारंभ होगा। अनुष्ठान में झारखण्ड बंगाल सहित क्षेत्र के जाने माने प्रवक्ताओं द्वारा महाभारत पाठ व व्यख्यान किया जाएगा। अष्टम दिवस को पूर्णाहुति के बाद गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। मौके पर तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया सुधीर सिंह, विजय कोइरी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!