विधायक सबिता महतो ने हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर किया नमन

चांडिल गोलचक्कर में शनिवार को हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि संथाल हूल वर्ष 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ शुरू किया गया एक ऐतिहासिक आंदोलन था। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों ने सिदो-कान्हू के नेतृत्व में “हूल-हूल” के नारों के साथ अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किया, जिसे संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है। इस आंदोलन का प्रमुख नारा था— “करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो।” इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, शंकर लायेक, बादल महतो, बिष्णु लाहा, राहुल वर्मा , मिलन तंतुवाई, यशमीन टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!