
सरायकेला/झारखंड
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा सरायकेला खरसावां के निवर्तमान जिला मंत्री श्री मनोज कुमार महतो जी को माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री द्वारा ईचागढ विधानसभा का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
श्री मनोज कुमार महतो जी ने माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट किया है । एवं उन्होंने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने जो उन्हें दायित्व दिया है वह ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे
