खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का चांडिल में शानदार आयोजन!

सरायकेला/झारखण्ड

खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहि करने एवं साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चांडिल अनुमंडल के डेम रोड रोड में खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला साइकिलिंग संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रूही दास एवं चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बालिकाओं, खिलाड़ियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
सब जूनियर बालिका वर्ग: रेसिंग साइकिल
प्रथम विजेता लखी माढ़ी द्वितीय विजेता बबली हंसदा
तृतीय विजेता श्री मती हंसदा रही जबकि
जूनियर बालिका वर्ग: इंडियन साइकिल
प्रथम स्थान – रानी किस्कू
द्वितीय स्थान– गुरुवारी सिंह सरदार
तृतीय स्थान– सोनिया महतो रही
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिले के बालक खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रूही
ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बालक-बालिकाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब छोटे शहरों में भी इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है।
सरायकेला खरसावां जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चांडिल स्वास्थ्य विभाग के एच एस शेखर जी, चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के रवि कुमार, तकनीकी पदाधिकारी सतविंदर कौर, मनोज सिंह, प्रधान हसदा, लखन, श्याम टुडू, मुकेश केवट, रामपोधु, बबलू प
प्रमाणिक,सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!