सरायकेला के कुकडु में हुए शहीद जवानों की याद में तिरुलडीह थाना परिसर में दी गयी श्रद्धांजलि

सरायकेला/झारखण्ड


वर्ष 2019 में कुकड़ू हाट में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड पुलिस के वीर जवानों की स्मृति में रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया।


इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।


श्रद्धांजलि सभा में तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, इंस्पेक्टर सोमा उरांव, सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर हारदेव पासवान, हवलदार अवध किशोर दुबे, हवलदार दिलीप लोहरा सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि एवं नमन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!