नीमडीह में विधायक सविता महतो ने चार पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

29 लाख 36 हजार रुपये की लागत से ग्रामीणों को मिली सड़क की सौगात

सरायकेला / झारखण्ड

शनिवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने नीमडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक योजना से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर सड़कों को ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कादलागांव के खेकरी बांद से रंजीत मांझी के घर तक लगभग 8 लाख 90 हजार 300 रुपये, कादला मोड़ से प्रामाणिक के घर तक लगभग 7 लाख 27 हजार 900 रुपये, पारकीडीह में नन्द मांझी के घर से नदी की ओर लगभग 7 लाख 1 हजार रुपये तथा रामनगर डूंगरीकुली आरईओ रोड तक लगभग 6 लाख 16 हजार 900 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया गया। चारों सड़कों का निर्माण 29 लाख 36 हजार 100 रुपये कि लागत से कराई गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग और जरूरतों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में कीचड़ से राहत मिलेगी और आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सचिव काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, अनिल मांझी, मंगल मांझी, हरी महतो, टिंकू महतो, जदुपति महतो, उपेंद्र नाथ गोस्वामी, विश्वनाथ गोप, भिरगु मांझी, देवेन महतो, सुजीत महतो, सुफल सिंह, दिलीप सिंह, लालतू मांझी, परीक्षित महतो, गुरुपद सिंह, शिक्षित्त मांझी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!