
चाईबासा / झारखण्ड
चाईबासा में सोनुआ के रामचन्द्रपोस गांव के पास शनिवार को एक मालवाहक छोटा हाथी (टाटा ऐस वाहन) पलटने से उसमें दबाकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की सोनुआ के बनजीरा गांव के संजीत कोड़ा है। जानकारी के मुताबिक संजीत कोड़ा अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ धान खरीद केन्द्र में लाभुकों के धान लेने के लिए सोनुवा थाना क्षेत्र जोड़ापोखर गांव आया हुआ था। इस दौरान वाहन चालक से उतर कर बाहर सड़क पर खड़ा हुआ था। जबकि संजीत कोड़ा वाहन के डाला में था। इस दौरान वाहन के ड्राइवर सीट और सीट के बगल में बैठे तीन लोगों में से एक युवक ने गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। जिसमें एक्सीलेटर जोर से दबा देने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। इस दौरान डाला में बैठा संजीत कोड़ा नीचे गिर गया और गाड़ी पलटने से उसमें दब गया। आनन-फानन में संजीत को ईलाज के लिए सोनुआ सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
