
पुरुलिया/पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के भुरसु में आज अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । क्षेत्र में विशेष कार्य एवम समाज को आगे बढ़ने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समाज सेवी चुनु महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार महिलाओं को सम्मन में कार्यक्रम किया जाता रहेगा। मौके पर लंबोदर माहतो, शुशील माहतो, जितेन माहतो ,सुरेश महतो आदि उपस्थित थे।
