
सरायकेला/झारखंड
International Women’s Day के अवसर पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत कुकरू मध्य आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता शिविर एवं गोद भराई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, स्वच्छता, बालिकाओं के लिए शौचालय के उपयोग एवं रख-रखाव तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कर उन्हें पूरक पोषण (Supplementary Nutrition) के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ICDS की महिला पर्यवेक्षिका श्रीमति मीनाक्षी पांडेय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक वाश कॉर्डिनेटर देशबंधु महतो , आंगनवाड़ी सेविका के साथ साथ ग्रामीण महिलाओं भी उपस्थित थे।
