विद्यालय के खेल मैदान के चारदीवारी, छात्रावास की मरम्मती, कम्युनिटी हॉल व शौचालय निर्माण का किया मांग

रांची/झारखण्ड
ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल डैम के पुनर्वास स्थल कुकड़ू में संचालित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के शिक्षकों को वेतन प्रदान को लेकर विधायक सविता महतो ने विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चालू सत्र के अंतिम दिन रांची में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक ने कहा कि शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय कुकड़ू के शिक्षकों द्वारा विगत दो दशकों से शिक्षक के तौरपर अपनी सेवा दे रहे हैं परंतु अस्थायी सेवारत शिक्षक एवं कर्मचारियों का पारिश्रमिक राशि का कोई आंकलन आज तक नहीं किया गया है। उन्होंने ज्ञापन में वर्णित तथ्यों एवं शिक्षकों की पारिश्रमिक राशि प्रदान करने तथा अन्य समस्याओं पर सहानुभूती दर्शाते हुए उनके लिए न्यायोचित निर्णय लेने तथा सम्मानजनक मानदेय प्रदान करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आदेश देने का मांग किया है। साथ ही खेल मैदान के चारदीवारी, छात्रावास की मरम्मती, कम्युनिटी हॉल व शौचालय निर्माण का भी मांग किया है। मालूम हो कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशियों परियोजना चांडिल जलाशय योजना के तहत डुबी क्षेत्र में प्रभावित विस्थापितो, दलितों, आदिवासियों के पारदर्शिता सुनिश्चित शिक्षा मुहैया कराने हेतु पुनर्वास स्थल कुकड़ू पर शाहिद निर्मल महतो उच्च विद्यालय कुकड़ू की स्थापना वर्ष 1993 में किया गया है। वही विगत 5 वर्षों से विद्यालय के विस्थापित दलित आदिवासी परिवार के बच्चियों को साइकिल अनुदान व सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ भी नहीं मिला है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, शाहिद निर्मल महतो उच्च विद्यालय कुकड़ू के शिक्षक राम प्रसाद कुम्हार, पीतांबर महतो, सोनू रजक, वरुण चंद्र महतो, मुकुंद लोहरा, गुरुपद प्रामाणिक, सुषेण कुम्हार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो आदि उपस्थित थे।
