
।
सरायकेला/झारखंड
सरायकेला खरसावां जिले में शिक्षा का हब माने जाने वाला कुचाई प्रखंड अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है.प्रखंड के कई ऐसे शिक्षकविहीन स्कूल हैं,जहां बच्चों की शिक्षा सहायक अध्यापक व प्रतिनियुक्त किये गये शिक्षकों के भरोसे पठन-पाठन का कार्य संपादित कराया जा रहा है। कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजार में एक भी सरकारी शिक्षक नहीं है, विद्यालय के एक मात्र सहायक अध्यापक महेश चंद्र लागुरी प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय को अपनी सेवा दे रहे हैं। कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत बिजार में एक ही सहायक अध्यापक के भरोसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजार स्कूल चल रहा है। जबकि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक पढाई होती है साथ ही विद्यालय में कुल नामांकन-118 छात्र-छात्रा है उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजार में विभिन्न विषय के लिए कुल-8 पद की स्वीकृत है। जबकि सभी -8 पद पर शिक्षक नहीं है।सिर्फ एक ही सहायक अध्यापक के भरोसे पूरा स्कूल चल रही है। वहीं बिजार गांव के ग्रामीण व अभिभावक ने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा उपमुखिया सुखलाल मुंडा उपस्थित रहे। बैठक में मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजार स्कूल एक ही सहायक अध्यापक के भरोसे चल रहा है। जो काफी चिंताजनक का विषय है। एक शिक्षक बच्चों को शिक्षा देंगे या ऑफिस वर्क विभागीय कागजी प्रक्रिया पुरा करेंगे। एक शिक्षक से पठन-पाठन कराया जाता है.इस स्थिति में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो रही है। शिक्षक पढ़ाई के अलावा भोजन से लेकर प्रखंड व जिलास्तरीय बैठक में भी शामिल होना,समय-समय पर आवश्यक कागजात आदि का निपटारा करना भी दायित्व में शामिल है। .मुखिया करम सिंह मुंडा ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिचार की शिक्षक की कमी व समास्या का समाधान के लिए प्रखंड में बीडीओ बीइईओ व जिला में डीओ डीएसी उपायुक्त को आवेदन दिया गया है। परन्तु अभी तक विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है। बैठक में मुखिया उपमुखिया सुखलाल अभिभावक व ग्रामीणों ने निर्णय वी विचार करते हुए बताया कि एक शिक्षक के भरोसे हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बच्चे पठन-पाठन नहीं कर पा रहे हैं। एक शिक्षक के भरोसे बच्चों की पठन-पाठन संभव नहीं है। विभाग के द्वारा एक सप्ताह के अंदर बिजार स्कूल में शिक्षक प्रतिनियुक्ति नहीं करने पर विद्यालय में ताला बंद करने का फैसला व बच्चों को स्कूल नहीं भेजना का विचार किया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया करम सिंह मुंडा उपमुखिया सुखलाल मुंडा मनीषा मुंडा कुजरी मुंडा घनश्याम मुंडा देवनाथ मुंडा बिलोन मुंडा बैजनाथ दास सोनू मुंडा नवीन दास चंद्र सिंह मुंडा गोरी मुंडा गुरवारी मुंडा गोरी मुंडा गेंदा स्वांसी मोगरो मुंडा लीलमनी मुंडा गुरवारी मुंडा सूरजमानी मुंडा सरस्वती मुंडा आदि अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।
