
सरायकेला/झारखंड
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह पहुंचे पुर्व मुख्यमंत्री सह पुर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।जहां तिरूलडीह स्थित शहीद चौक में बड़े ही गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरहुल के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा में अयोजिय विभिन्न सरहुल समारोह में शामिल होने पहुचे। इसी दौरान तिरुलडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा के नेतृत्व में उन्हें स्वागत किया गया।जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला देकर तिरुलीडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा द्वारा उनका स्वागत किया गया।इसी दौरान तिरुलडीह शहीद चौक में स्थित शहीद अजित महतो ,धनंजय महतो व भाजपा नेता अनिल गोप के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया।वही समर्थकों के द्वारा अर्जुन मुंडा जिंदाबाद के नारा लगाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा नेता व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।उन्होंने सरहुल को लेकर कहा कि ये त्यौहार वैसे तो सभी के लिए है पर खास जनजातियों के द्वारा इसे विशेष रूप से मनाया जाता है।यह त्यौहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

