पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को तिरूलडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा सहित कई समर्थकों ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

सरायकेला/झारखण्ड

सरायकेला जिला के तिरुलडीह पहुंचे पुर्व मुख्यमंत्री सह पुर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।जहां तिरूलडीह स्थित शहीद चौक में बड़े ही गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरहुल के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा में अयोजिय विभिन्न सरहुल समारोह में शामिल होने पहुचे थे। इसी दौरान तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा के नेतृत्व में उन्हें स्वागत किया गया।जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला देकर तिरुलीडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा द्वारा उनका स्वागत किया गया।इसी दौरान तिरुलडीह शहीद चौक में स्थित शहीद अजित महतो ,धनंजय महतो व स्वर्गीय भाजपा नेता अनिल गोप के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया।वही समर्थकों के द्वारा अर्जुन मुंडा जिंदाबाद के नारा लगाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा नेता व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

श्री मुंडा ने भ्रमण को लेकर कहा कि आज सरहुल त्यौहार को लेकर ईचागढ़ में आयोजित विभिन्न स्थल पर उपस्थित हुए, इसी कड़ी में तिरुलीडीह के शहीद चौक पर शहीदों को माल्यार्पण किया गया।उहोंने सरहुल को लेकर कहा कि ये त्यौहार वैसे तो सभी के लिए है पर खास जनजातियों के द्वारा इसे विशेष रूप से मनाया जाता है।यह त्यौहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है।सभी त्यौहार को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाए साथ ही उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ का सेवन न करें स्वास्थ्य रहे अपने एवं अपने परिवार को खुश रखे अच्छे स्वास्थ्य से ही अच्छे परिवार एवं अच्छे समाज का निर्माण करता है।इसलिए समय पर अपना स्वास्थ्य का जाँच करवाते रहे।
मौके पर स्वर्गीय विधायक साधु महतो के पत्नी सारथी महतो,पप्पू वर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के बिजय कुईरी,कुकड़ु ,सचिदानंद माहतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन मुखार्जी,समाजसेवी मंगल सिंह मुंडा,भरत चन्द्र महतो एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!