विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बने 3 पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन

सरायकेला/झारखंड

विधायक सविता महतो ने सोमवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना से निर्मित करीब साढ़े 16 लाख से बने 3 पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक ने चौका के बरडीह में लखु उरांव के घर से मीरुडीह स्कूल तक 450 फीट पीसीसी 6लाख 34 हाजार 9 सौ रुपए, काशीडीह टोला मुकरुमडीह में लेडा मांझी के घर तरफ 5 सौ फीट पीसीसी 7लाख 8हाजार 3 सौ रुपए व चौका में बैद्यनाथ महतो के घर से पीसीसी रोड तक कुल 230 फीट पीसीसी 3 लाख 24 हाजार 9 सौ रुपए कि लागत से निर्माण कराया गया। विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर उक्त सैकड़ों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा गांव में पक्के सड़क का निर्माण होने से बरसात के समय इसका लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, सपन आदित्यदेव, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, श्रीकांत महतो, शिबू महतो, सुरेश मांझी, किशुन किस्कू, लाल मोहन आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!