रोटरी क्लब जमशेदपुर की और से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

जमशेदपुर/झारखण्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने अपने “पॉजिटिव हेल्थ” पहल के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, लंबाई एवं वजन की जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया। यह इस रोटरी वर्ष में क्लब द्वारा आयोजित चौथा स्वास्थ्य शिविर था, जो समाज सेवा के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ. अनुप गुप्ता, डॉली गुप्ता, कैलाश सिंघानिया, प्रीतपाल सिंह, प्रेमा गुप्ता, डॉ. एस. एस. रज्जी, पी. एम. दत्ता, डॉ. जानकी, संतोषी, रवि, प्रांतिक, पी. एम. दत्ता एवं पुनीत काउंटिया आदि उपस्थित थे। 

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के साथ ही लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य मानकों को नियंत्रित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों को जागरूक करना है जो अपने स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आंकड़ों से अनभिज्ञ हैं, ताकि वे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा सकें। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को ऐसे ही सार्थक प्रयासों के माध्यम से आगे भी जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!