ACB ने भू अर्जन के बड़ा बाबू व दलाल को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को ऐसी कार्रवाई की, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गई। भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरायकेला में भू-अर्जन से जुड़ी एक अहम बैठक उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही थी। इसी बीच प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया और वे अचानक बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही वह कथित रूप से पैसों के लेनदेन में जुट गए, लेकिन पहले से जाल बिछाए ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही रिश्वत लेते दबोच लिया।

इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ACB ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से विनय तिवारी नामक एक कथित दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर पैसों की गिनती कर रहा था, तभी टीम ने उसे धर दबोचा।

सूत्रों की मानें तो पूरा मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे से संबंधित है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये की डील तय होने की चर्चा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इस सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में करीब 5 लाख रुपये दिए जाने थे।  ACB की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!