कुकडु में निकाला गया भव्य शोभायात्रा,रामभक्तो ने दिखाया करतब,आयोजन कमिटी ने अतिथियों को किया सम्मानित

सरायकेला/झारखंड

रामनवमी के पावन अवसर पर कुकड़ू प्रखंड में पारंपरिक लाठी खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में वीणा पानी क्लब कुकड़ू एवं बजरंगबली क्लब कुकड़ू (नीच टोला) की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुकड़ू प्रखंड स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां से डीजे व गाजा-बाजा के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कुकड़ू हाट टोला पहुंचा। यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार लाठी खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लाठी खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल और पारंपरिक कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा माहौल जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।विधि व्यवस्था संधारण हेतु कुकडु बीडीओ एवं तिरूलडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, थाना प्रभारी कौशल कुमार एवं सब-इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कमिटी की और से तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, पुलिस अधिकारी एस कार्तिकेय , पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव, एआईएसएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण माझी, द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला के उपाध्यक्ष संतोष साव, एआईएसएम पत्रकार संगठन के जिला सचिव बिद्युत माहतो, प्रकार विकास ठाकुर, पत्रकार शिवनाथ माहतो आदि को अंगवस्त्र देकरस्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!