
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह हरि मंदिर प्रांगण में सप्तम दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ सह व्यख्यान का समापन जागरण के साथ हुआ। जागरण रात्रि में झारखंड व बंगाल के सुप्रशिद्ध पंडितो द्वारा श्रीमद्भागवत पाठ श्रवण कराया गया। जागरण के एक से बढ़कर एक धुन में भोक्तो की टोली जमकर झूमे सारा परिसर हरिमय हो गया।

वही तिरुलडीह के मुखिया रामबालक सिंह,थाना प्रभारी कौशल कुमार, पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव, पत्रकार संतोष साव, समाजसेवी विजय कोइरी एवम सहदेव कुइरी द्वारा सभी पाठकों, व्रतियों, जमीन दाताओं एवम आयोजन कमिटी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। आयोजन कमिटी ने बताया कि आज पुरणहूति के बाद शाम 3 बजे भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन गाजे बाजे के साथ किया जाएगा जिसमे पूरे गांव एवम क्षेत्र के भक्तों द्वारा कलश बिसर्जन किया जाएगा।

