कलश विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने भक्ति में झूमकर किया नृत्य

सरायकेला/झारखण्ड

सरायकेला जिले के तिरुलडीह में आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कलश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। व्रतियों ने पूजन स्थल से कलश लेकर तिरुलडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी की ओर प्रस्थान किया, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश का विसर्जन किया गया।

इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन यात्रा में पुरुष, महिलाएं, वृद्ध और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। खासकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो भक्ति में लीन होकर झूमते-गाते हुए नदी से अपने घरों की ओर रवाना हुईं।

पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा, जिसने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और एकता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!