NH-पर ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, दोनों पैर गंवाए

सरायकेला/झारखंड

पितकी गेट के पास हादसा, RPF ने चालक को पकड़ नीमडीह पुलिस को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल से पुरुलिया-धनबाद जाने वाले मुख्य राज्यमार्ग NH-32 पर पितकी गेट के समीप रविवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा था है कि ट्रेलर संख्या JH05 070607 ने साइकिल सवार कालिया गोप नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति गिर गया और ट्रेलर का अगला चक्का कालिया गोप के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर पूरी तरह कुचल गया और दूसरा पैर भी टूटने की आशंका जताए जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी को देखकर दिल दहला

प्रत्यदर्शियों के माने तो दुर्घटना का मंजर इतना भयावह था कि सामने मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चांडिल स्टेशन के आरपीएफ जवानों को सूचना दी। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को पकड़ लिया।

बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया रेफर

घायल कालिया गोप को तुरंत 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने आरोपी चालक को नीमडीह पुलिस के हवाले कर दिया।

राशन लाकर लौट रहा था कालिया

सूत्रों के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र के चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप आज सुबह राशन कार्ड से चावल-गेहूं लेने डीलर के पास गए थे। वापस लौटने के क्रम में पुरुलिया की ओर से जमशेदपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।

परिवार का इकलौता कमाने वाला हुआ अपाहिज

बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण कालिया गोप अपाहिज हो गए हैं। कालिया अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री है तथा मां वृद्धा है।हादसे में दोनों पैर गंवाने से परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है।

ब्लैक स्पॉट बना पितकी गेट
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। इसी जगह पूर्व में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। लोगों ने NH-32 के पितकी गेट के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

नीमडीह पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!