35 लाख की लागत से बने चार पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

जिप मद से चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

सरायकेला/झारखंड

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं तथा इससे लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी।उद्घाटन किए गए कार्यों में आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा में पुराना टीसी एनएच-33 पथ से तालगोड़ा स्कूल तक 300 फीट पीसीसी सड़क एवं एक पुलिया का निर्माण 13.90 लाख रुपये की लागत से किया गया है। वहीं तामुलिया के बारी कॉलोनी में भरत महतो के घर से केशव राम के घर तक 550 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7.85 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसके अलावा चिलगु पंचायत के भुईयांडीह टोला में पाथरडीह आरईओ रोड से गोपाल टुडू के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 5.71 लाख रुपये तथा सिकली में पुराने बंद रेलवे फाटक से आगे 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7.25 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इस दौरान जिला परिषद सरायकेला-खरसावां से स्वीकृत 5.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चांडिल डैम रोड में समीर की दुकान से जगदीश सिंह के घर तक पक्की नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। विधायक सविता महतो ने कहा कि आज तक आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा में पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल के समस्या से भी अगवत कराया विधायक ने जल्द चापाकल निर्माण करवाने का आश्वासन दिए। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, दिलीप महतो, धर्मु गोप, आशीष महतो, मंटू गोराई, दिगविजय गोराई, मधु सुदन दास, सुनील पहाड़िया, शंकर लायेक, बादल महतो, मो मेहताब, इरशाद, रजिया सुल्ताना, अशोक दास, बिल्टू राय, राजेश सिंह, मिलन तंतुवाई समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!