चांडिल के डीसीएलआर के रूप में नाजिया अफरोज ने ग्रहण किया पदभार

सरायकेला/झारखंड

सरायकेला जिला के चांडिल के भूमि सुधार उप समाहर्ता के रूप में नाजिया अफरोज ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान भूमि सुधार उप समाहर्ता सह चांडिल के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय से पदभार लिया।
डीसीएलआर नाजिया अफरोज इसके पहले पश्चिम समूह जिले के आनंदपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी। डीसीएलआर नाजिया अफरोज सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह आंचल में भी अंचल अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं।
डीसीएलआर के पदभार लेने के बाद चांडिल के अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वे पारदर्शी और नियमसंगत सभी कार्यों का निष्पादन करेंगी। उन्होंने सभी से सार्थक सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!