सरायकेला/झारखंड

सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में आज तिरुलडीह शहीद चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर आने जाने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए अपील किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारी अवश्य हेलमेट पहने। हेलमेट सही तरीके से पहने, जूता भी पहने एवम तेज रफ्तार से वाहन न चलाये
वही चार पहिया वाहन चालकों से अपील किया गया कि वाहन चलाते समेत सही तरीके से सीट बेल्ट अवश्य लगाए। सही तरीके से सीट बेल्ट न लगे होने के कारण कई बार एयर बेग कार्य नही करता है जिससे हादसा हो जाता है। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक कर हेलमेट पहनने एवम ट्रैफिक नियमो का पालन करने का अपील किया जा रहा है। वही मौके पर कुछ जरूरतमंद बाइक चालको के बीच निःशुल्क हेलमेट वितरण भी किया गया।
