सरायकेला/झारखंड

सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल सभागार में आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अनुमंडल परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आनेवाले बकरीद पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने,आपसी भाईचारा कायम रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिशा निर्देश दिए। गौरतलब हो कि इस वर्ष बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व 28 मई 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की गई। वही उन्होंने बकरीद पर गौहत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 का पूर्ण रूप से पालन करने का बात कही।सभी चार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारीयों तथा अनुमंडल के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु विशेष पहल के तहत सभी कार्यकाल आदि जगह पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराये। जिससे परब के दौरान किसी भी प्रकार का पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को देने की अपील की।कुर्बानी स्थल पर ही बचे हुए अवशेष को मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दफनाना सुनिश्चित करें।त्यौहार को भाईचारे एवं सद्भावना के साथ मनाए।सभी धर्मों का आदर करे और साथ मिलकर परब मनाएं।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल,अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी
शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
