जेएलकेएम नेता गोपेश महतो ने अंचलाधिकारी से की मुलाकात, सड़क निर्माण में आ रही भूमि विवाद की समस्या के समाधान की मांग

सरायकेला/झारखण्ड

कुकड़ू: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने कुकड़ू अंचलाधिकारी से मुलाकात कर ईचाडीह पंचायत के आदरडीह टांड टोला में सड़क निर्माण कार्य में आ रही भूमि विवाद की समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में गांव तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध था, लेकिन वाइल्ड डेन का जलस्तर बढ़ने से वह मार्ग डूब गया, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मिट्टी सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया, किंतु भूमि विवाद के कारण कार्य बाधित हो गया।

जेएलकेएम केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने अंचलाधिकारी से मांग की कि संबंधित भूमि विवाद का शीघ्र निष्पादन कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। अंचलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता विद्रोही बिष्णु, अदित्य महतो, पूर्णशाशी महतो, पीताम्बर महतो (प्रखंड अध्यक्ष, कुकड़ू), सुरेश महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!