कुकड़ू प्रखंड में अपर उपायुक्त का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने किया मुलाकात,समस्या को लेकर किया चर्चा

सरायकेला/झारखंड
अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां जयवर्धन कुमार के द्वारा कुकड़ू प्रखंड का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से पंजी-2 सुधार, मोटेशन सहित अन्य राजस्व संबंधित मामलों में पाई गई त्रुटियों पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पुराने लंबित मामलों का निपटारा एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि पंजी-2 सुधार एवं अन्य राजस्व मामलों के निष्पादन हेतु पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाए, ताकि आम लोगों को कार्यालय का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े और सभी मामलों का समाधान मौके पर ही किया जा सके।
अपर उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या लंबितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कार्यों में गति लाएं और जनता से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निपटाएं।इसी दौरान झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने भी उनसे मुलाकर कर स्थानीय समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए उचित निदान की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!