
सरायकेला/डेस्क
सरायकेला:सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के जायदा मंदिर के समीप नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,युवक सोनारी के आदर्शनगर निवासी विक्रम कुमार का 23 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप हुई है,जो अपने दोस्तों के साथ जायदा मंदिर के समीप नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब जाने की आशंका लगाई जा रही है। जिसकी जानकारी साथ में मौजूद दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दिया।
घटना की सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और नदी के पानी में युवक की तलाश शुरू किया गया।संभावित जगह पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि संभावित स्थानों पर रेस्क्यू टीम द्वारा व्यापक खोज अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रात में अंधेरा अधिक होने के कारण फिलहाल खोजबीन अभियान स्थगित कर दिया गया था ।उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह दिन के उजाले में एक बार फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।
घटना की सुचना परिजन को भी दिया गया,जिसके बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,जबकि क्षेत्र में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
आज सुबह 7 बजे से लोकल गोताखोर के द्वारा सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया है,चांडिल के सीआई रवि कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण केवल 5 से 6 फिट तक ही देख पाना संभव हो पा रहा है,जिसको देखते हुए चांडिल डैम का सारे फाटकों को बंद कर दिया गया है एवं जल्द ही इन डी आर एफ की टीम भी पहुंचाने वाली है।लगातार प्रयास किया जा रहा है परंतु अभीतक किसी प्रकार की कोई सुराग नहीं मिल पाई है
